फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गिराया तापमान, सर्दी से कपकपाये लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जैसा कि मौसम विशेषज्ञों ने 13-14 फरवरी को बारिश की संभावना जताई थी, गुरुवार की सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट हुई। तापमान के गिरने से अधिक सर्दी का एहसास लोगों को हुआ।
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं मौसम में आर्द्रता 82 और 76 प्रतिशत रिकार्ड की गई। हवाएं पश्चिमी और उत्तर-दक्षिण दिशाओं में 13 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। रात और दिन के समय मिलाकर 1.3 एमएम बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही 13-14 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों मेें बारिश इससे भी अधिक होने की संभावना हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बारिश के चलते ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इधर मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई और सोमवार तक बादल छाए रहने की संभावना जताई और मंगलवार को आसमान साफ होने के आसार जताए हैं।


बुधवार की देररात हवाओं में आए बदलाव के चलते रात के समय मौसम बदला। इसका असर गुरुवार की सुबह से ही देखने को मिला। गुरुवार की सुबह नौ बजे बारिश देखने को मिली। इससे लोग देरी से घरों से निकले। बारिश और शीत लहर के चलते लोगों को सर्दी का एहसास भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बारिश के दौरान छाया अंधेरा, हाईवे पर लाइट जलाकर आते-जाते दिखे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें