फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी के झुंड ने राहगीरों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चिटकापुर में रविवार को दोपहर मधुमखियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। इससे दो राहगीर घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल हुए संतोष को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील क्षेत्र के चिटकापुर में तालाब के पास बाग में मधुमक्खियों का झुंड जा रहा था, उसी रास्ते से गुजर रहे कल्लू पुत्र शिव लाल निवासी चिटकापुर और संतोष पुत्र बच्चीलाल निवासी गाजीपुर को मधुमक्खियों के झुंड ने अपनी चपेट में ले लिया। उन दोनों पर हमला कर बुरी तरह से काट लिया। इससे दोनों लोग घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया है, जहां से संतोष को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें