फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा बचाने के लिए लामबंद हो रहे शहर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड बचाने को आंदोलन करेंगे शहरवासी
विज्ञापन

- विभिन्न संगठनों ने बैठककर बनाई आंदोलन की रणनीति
- सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए लोग, नगर की जनता को एकत्रित करने में जुटे
10- बैठक के दौरान रोडवेज बस स्टैंड बचाने की रणनीति बनाते समाजसेवी व शहर के युवा
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। शहर की पहचान बने रोडवेज बस स्टैंड को दिबियापुर स्थानांतरित करने की चर्चा से शहरवासी परेशान है। रविवार को शहर के लोगों ने बैठक कर रोडवेज बस स्टैंड को बचाने का संकल्प लिया और हस्ताक्षर अभियान से लेकर हर स्तर तक संघर्ष करने की बात कही।
रविवार को शहर को रायल सिटी गार्डन में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। समाजसेवी आनंदनाथ गुप्ता ने कहा कि औरैया शहर में बस स्टैंड जरूरी है। दिबियापुर में भी बस स्टैंड होना चाहिए। लेकिन शहर के स्टैंड को हटाकर नहीं होने देंगे। शहर की जनता को एकत्रित कर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि औरैया डिपो बचाने के लिये वह रोडवेज बचाओ आंदोलन चलाया जाएगा। जिसकी रुपरेखा तैयार कर ली गई है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने कहा कि वह परिवहन मंत्री से मिलकर इस समस्या का हल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, नीरज चौधरी ब्राह्मण समाज संयोजक, छैय्या त्रिपाठी, डा. सक्षम सेंगर, मुरारी तिवारी, रवि जाटव, गौरव मिश्रा, विशाल दुबे, विकास तिवारी, अर्पित दुबे, शशांक त्रिपाठी, संजीव गुप्ता, सुधांशु शुक्ला, रेशु त्रिवेदी, नंदन त्रिपाठी, विकास पांडेय, गोलू दुबे आदि युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें