फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में अमगुंवा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर चोटें आईं थीं। वहीं ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटा। चालक ट्रैक्टर से कूद कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगरोल निवासी सोबरन सिंह (50) पुत्र फूल सिंह मंगलवार को किसी काम से बाइक से उरई से आए थे। काम निपटाने के बाद शाम को वह अपने गांव जा रहे थे। वह जैसे ही उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमगुंवा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सोबरन सिंह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

उधर ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटा। इससे पहले की ट्रैक्टर पलटता चालक कूद कर भाग गया। हादसा होता देखकर राहगीर जब तक दौड़कर सोबरन के पास पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सोबरन के सिर से खून बह रहा था। हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर में चोट आ गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ट्रैक्टर चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरई के अमगुवां गांव के पास हुआ हादसा
ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर खंती में पलटा, चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें