फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-6एयूआरपी27-पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-6एयूआरपी27-पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।
विज्ञापन

खिताब जीतकर लौटी टीम सम्मानित
सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने जीते 24 स्वर्ण, 11 रजत एवं 4 कांस्य पदक
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर ( औरैया )। रूमा कानपुर में संपन्न हुई 30 वीं प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 11 रजत एवं चार कांस्य पदक प्राप्त किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल के अध्यापकों एवं प्रबंधन ने खुशी जाहिर करते हुए सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत राज अधिकारी केके अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं ट्राफी देकर प्रोत्साहन किया। कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को खेल में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना चाहिए। शारीरिक प्रमुख आचार्य ऋषि शुक्ला ने बताया कि 30 वीं प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 12 जिलों के 286 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। सरस्वती विद्या मंदिर के 21 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 24 स्वर्ण, 11 रजत एवं चार कांस्य पदक जीते। साथ ही अंडर 14 गर्ल्स चैंपियनशिप, अंडर 17 गर्ल्स चैंपियनशिप, अंडर 19 व्यायज चैंपियनशिप एवं आल ओवर चैंपियनशिप का खिताब भी जीता। सम्मान समारोह में उप प्रबंधक राघव मिश्रा, आनंद स्वरूप सारस्वत, प्रधानाचार्य नवीन कुमार अवस्थी, प्रियंका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें