फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणपत्र पाकर खुश हुए 9784 किसान

Fri, 06 Oct 2017 11:40 PM IST
औरैया
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला किसान को प्रमाण पत्र देते डीएम व सदर विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शासन की ओर से लघु एवं सीमांत किसानों के फसल ऋण माफी योजना के तहत शुक्रवार को द्वितीय चरण में जिले में 9784 किसानों को प्रमाणपत्र दिए गए। तिलक महाविद्यालय में 2021 किसानों को प्रमाणपत्र दिए गए। वहीं बिधूना में एक गेस्ट हाउस में 6344 किसानों को और तहसील अजीतमल के जनता महाविद्यालय में 1419 किसानों को प्रमाणपत्र वितरण किए गए ।
विज्ञापन

तिलक महाविद्यालय में कार्यक्रम की डीएम जय प्रकाश सगर और सदर विधायक रमेश दिवाकर ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुरुआत की। इसके बाद किसानों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं, जिससे उनको लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि किसानों को अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण जरूर कराना चाहिए, जिससे उनको पता चल सके कि कौन सी फसल बोना फायदेमंद रहेगा। सदर विधायक रमेश दिवाकर ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया। कार्यक्र म में उप कृषि निदेशक विजय कुमार, एसडीएम अमित राठौर, जिला कृषि अधिकारी अवेश कुमार सिंह और बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार एक गेस्ट हाउस में एडीएम राम सेवक द्विवेदी, विधायक विनय शाक्य व भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य की मौजूदगी में 6344 में से 364 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। शेष लोगों को सीधे बैंक से प्रमाणपत्र मिलेंगे। विधायक विनय शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में किए वादे को पूरा किया है। इस मौके पर एसडीएम विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार राजकुमार चौधरी, अरविंद कुठार, जिला कृषि अधिकारी आदेश कुमार, खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक संदीप कुमार, मयंक यादव, विमल दिवाकर और बैंक प्रबंधक मौजूद रहे।
अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार, जनता महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने किया। मुख्य विकास अधिकारी सतेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि किसान योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण जरूर करवा लें। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें