फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

824 बूथों पर आज पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

Sat, 21 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 22 नवबर को 824 बूथ खोले जाएंगे। इन बूथों पर दो लाख 53 हजार 296 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


 
कैंप कार्यालय पर डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हो रही है। रविवार को 2.53 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है।


इसके लिए अछल्दा में 102, एरवाकटरा में 80, अजीतमल में 115, औरैया नगर में 60, अयाना में 83, शहब्दा में 40, दिबियापुर में 85, फफूंद में 82, बिधूना में 102, सहार में 95 बूथ बनाए गए हैं। डीएम ने शत प्रतिशत बच्चों का पोलियो खुराक पिलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 
वहीं शनिवार को मुख्यालय पर जागरूकता रैली निकाली गई। सीडीओ सत्येंद्र नाथ चैधरी ने पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सीडीओ ने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे।


इस मौके पर डा. एसबी मिश्रा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जिले को 10 जोन व 28 सेक्टर में बांटा गया है। 824 बूथ बनाए गए हैं, जबकि पर्यवेक्षण के लिए 198 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।


बताया कि अभियान में 41 ट्रांजिट टीमें तथा 18 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। इस अभियान में 410 स्वास्थ्य कर्मी, 1025 आशाएं, 685 आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा 132 स्वयं सेवक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें