फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पल्स पोलियो अभियान के लिए 824 बूथ बने

Sun, 14 Jun 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पोलियो मुक्त अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

28 जून को जिले के चिह्नित 824 बूथों पर पांच साल तक बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। वहीं इसके बाद पांच दिन तक 442 टीमें घर-घर दस्तक देकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी।
सीडीओ राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक में पल्स पोलियो अभियान की रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि 28 जून रविवार को पल्स पोलियो बूथ दिवस पर 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस चरण में 0-5 वर्ष के कुल 253500 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 263816 घर निर्धारित होंगे। ईंट भट्ठे, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व चौराहे आदि पर पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए जनपद में कुल 41 ट्रांजिट टीमें व 11 मोबाइल टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बीएसए संजीव कुमार, डीपीओ सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी व अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आपसी तालमेल बैठाते हुए अभियान को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें