फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च के महीने में अप्रैल सी गर्मी का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन के समय पिछले 10 दिनों से गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा है तो वहीं रात के समय हल्की सर्दी हो रही है। बुधवार दोपहर बदली छाने से गर्मी में कुछ हद तक राहत मिली। इधर मौसम विशेषज्ञों की मानें तो तापमान में गिरावट के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन



बुधवार को तापमान में तेजी रही। अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम 16.1 डिग्री था। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो हाल फिलहाल तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार नहीं हैं। हां, तापमान बढ़ जरूर सकता है। हवाओं की गति तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे भी मौसम में बदलाव रहा।


इन दिनों गर्मी का असर दिन के समय देखने को मिल रहा है। इससे लोगों को अभी से ही अप्रैल और मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन के समय गर्मी और रात के समय हल्की सर्दी का मौसम बना हुआ है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में तेजी अभी फसलों के लिए लाभकारी नहीं है। दिन के समय रही तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए लोगों ने अंगोछे का उपयोग भी शुरू कर दिया है। धूप से बचने के लिए महिलाओं ने छाते का सहारा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-दिन के समय बेहद गर्मी तो शाम और रात के समय हल्की सर्दी
-बदली छाने से बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को गिरा तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें