अजीतमल (औरैया)। पिछले दो हफ्ते से रसोई गैस की सप्लाई कम आने से गैस गोदाम पर सुचारु आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइन गोदाम पर लग रही है। भीड़ को देखते हुए एजेंसी मालिक ने कोतवाली पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की गुहार लगाई है ।
शुक्रवार को द्रोपदी गैस एजेंसी मालिक एस हरेंद्र ने कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है कि पिछले एक हफ्ते से गैस की सप्लाई कम आने से उपभोक्ताओं का धैर्य टूट रहा है। इससे गैस वितरण करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि यह किल्लत फरवरी माह के अंत तक चलेगी। कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिया ।
-एजेंसी मालिक ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो