फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर की दुकान में आग से लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। शुक्रवार की रात चुंगी नंबर चार के पास स्थित फर्नीचर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में सामान के नाम पर सिर्फ राख व दीवारें ही बची हैं। सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। इसलिए आग लगने का मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


औरैया रोड पर चुंगी नंबर चार के पास मोहम्मद शमीम उर्फ बबलू बरकाती व मोहम्मद चांद की सैल्डम फर्नीचर के नाम से सोफा सैट, डबल बैड, गद्दे आदि सामान की दुकान है। जिसे लगभग दो माह पूर्व ही उन्होंने खोला है। दो मंजिला दुकान में नीचे फर्नीचर बनाने का काम होता था।

ऊपर के हिस्से में शोरूम था। शुक्रवार को शाम लगभग 8 बजे शमीम दुकान बंद कर घर चले गए। तभी रात में करीब ढाई बजे अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से उठते धुएं के कारण पड़ोसियों की नींद खुल गई और उन्होंने मोहम्मद शमीम व चांद को जानकारी देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


जब तक फायर ब्रिगेड व दुकानदार मौके पर पहुंचते तब तक दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। आग लगने के बाद दुकान में सिर्फ कोयला व दीवारें ही नजर आ रही हैं। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान की दीवारों की पर्त तक नीचे झड़कर गिर रही थी और पूरी बिल्डिंग में दरारें नजर आ रही थीं।

दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार मोहम्मद शमीम ने बताया कि उन्हें लगभग 3 बजे आग लगने की जानकारी मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं था फिर भी दुकान में आग कैसे लग गई समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें