फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी न होने से दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बारिश थमने के बाद अब जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। क्षेत्र में बुधवार सुबह और शाम को हुई बारिश के बाद अब मोहल्लों में कीचड़ के कारण लोगों का बुरा हाल है। जलनिकासी न होने से दुकानों में पानी भरने पर आक्रोशित दुकानदारों ने नगर पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि बारिश से पूर्व नाले नालियों की साफ सफाई न होने से दुकानों के भीतर तक पानी घुस रहा है। इससे माल का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण कस्बे की गलियां व मोहल्ले जलमग्न हो गए थे। जिससे लोगों के घरों व दुकानों में पानी भर गया। जिस कारण कस्बेवासियों व व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज कस्बे के दुकानदार शीबू खान, गुड्डू सिंह, सुल्तान, गुरु विश्वकर्मा, इसरार खान, ललित, रोहित पांडे, देवेंद्र विश्वकर्मा, नुरुल, बौरा मिस्त्री आदि ने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ रोष जता जमकर नारेबाजी की।

आरोप लगाया कि अफसर सरकार के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं। नालियां गंदगी व कूड़े से बजबजा रही हैं। जिस कारण जलभराव है और पानी दुकानों के भीतर तक पहुंच रहा है। शीबू खान की रेडियम व पार्ट्स की दुकान में पानी घुसने के कारण कटिंग मशीन व अन्य सामान पूरी तरह खराब हो गया। जिससे करीब 80 हजार का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


गुड्डूू सिंह की दुकान में 30 हजार रुपये का माल खराब हो गया । दुकानदारों ने दो टूक शब्दों में कहा कि नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने जल्द समस्या का समाधान नही निकाला तो नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देने पर मजबूर होंगे। इसी तरह बारिश खत्म होने के बाद भी कस्बे के कई मोहल्लों में जलभराव और कीचड़ लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जिससे लोगों में बीमारियां फैलने का भी डर व्याप्त है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने की नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी, नाले-नालियों की सफाई न होने से रोष
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें