फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, बादल ने दिलाई उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। करीब सप्ताह भर से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों ने तब राहत की सांस ली जब बुधवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। हालांकि शहर में 20 से 25 मिनट तक ही बादल बरसे। ग्रामीण इलाकों में कहीं तो 45 मिनट तक तेज बारिश हुई तो वहीं कुछ इलाके सिर्फ बूंदाबांदी तक ही सीमित रह गए। बारिश के आसार देख किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मौसम विशेषज्ञ पुरुषोत्तम कुशवाह का कहना है कि हवाएं रुकने से भी बारिश होने की संभावना बढ़ी है।


रोज की तरह बुधवार की सुबह की शुरुआत भी गर्मी और भीषण उमस के साथ हुई। दोपहर में अचानक आसमान पर काले बादल छाने लगे और देखते ही पूरा शहर बादलों से पट गया। कुछ ही देर में तेज हवाओं ने पहले उमस खत्म की, फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर की बारिश में शहर पानी पानी हो गया। गर्मी और उमस से बेचैन लोगों ने बारिश की फुहारों का जमकर आनंद लिया। सड़कों पर कोई बाइकों से फर्राटे भर रहा था तो कोई छतरी लेकर बारिश का मजा लेता दिखाई दे रहा था। महिलाएं और बच्चे भी छतों पर नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


एक ओर जहां बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई तो वहीं संकरी गलियों और बाजारों में जलभराव भी लोगों की परेशानी का कारण बना रहा। राजमार्ग, रामनगर, जिला परिषद रोड, राठ रोड, बलदाऊ चौक और घंटाघर आदि में जलभराव रहा। बारिश का पानी लोगों की दुकानों के भीतर तक जा घुसा। व्यापारियों का कहना है कि नालियों की साफ सफाई ठीक से न होने से ही उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



कदौरा। बबीना में बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। गांव की सड़कें ताल तलैया की तरह नजर आ रही थीं। लोगों को मजबूरन घरों में कैद होना पड़ा। लोग कीचड़ से सनी सड़कों पर कदम रखते नजर आए। इसी तरह मेन बाजार, सब्जी मंडी एवं बस स्टैंड के आसपास भी जलभराव की स्थिति बनी रही। मोहल्ला इस्लामाबाद में स्थिति बदतर हो गई है। यहां लोगों को कीचड़ से गुजरना पड़ा। इलाकाई लोगों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत भी की लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।

-बारिश में भीगकर लोगों ने लिया मौसम का लुत्फ, बाजारों में जलभराव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें