फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का पोल टूटकर गिरा, एक दर्जन गांवो की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल(औरैया)। तहसील अजीतमल क्षेत्र के गांव बड़ैरा में बुधवार की शाम अचानक बिजली का पोल गिर गया। गनीमत यह रही कि बिजली नहीं आ रही थी वरना बड़ा हादसा हो जाता। पोल गिरने से करीब एक दर्जन गांव की बिजली गुल हो गई। दूसरे दिन गुरुवार की शाम तक पोल नहीं लग सका।
विज्ञापन

गांव बड़ेरा क्षेत्र बीहड़ी क्षेत्र के यमुना पार पट्टी का क्षेत्र है। यहां बिजली की लाइन व बिजली के पोल जर्जर हालत में है। जिसके चलते आए दिन लाईनों में फॉल्ट होता रहता है। जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने बिजली विभाग में की। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई । बुधवार की देर शाम अचानक एक पेड़ की डाल लाईन पर गिरने से बिजली का पोल बीच से टूट गया और सड़क पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी। दूसरे दिन गुरुवार की शाम तक भी नया पोसल नही लग सका। जिससे करीब एक दर्जन गांवो की बिजली गायब थी। एसडीओ विनोद शुक्ल ने बताया कि विद्युत पोल टूटने की खबर मिली है। नया पोल भेजकर बदलवाया जा रहा है। पोल लगते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें