फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7904 बहनों ने रक्षाबंधन पर उठाया फ्री सेवा का लाभ

विज्ञापन
7904 sisters availed free service on Rakshabandhan - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। रक्षाबंधन पर बहनों को 24 घंटे तक निशुल्क सेवा प्रदान की गई थीं, जिसका बहनों ने जमकर लाभ उठाया। इधर शनिवार को घर वापस लौट रहीं बहनों को वाहनों की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। डिपो तक पहुंचीं बसें खचाखच भरी होने से सवारियों को दिक्कतें र्हुइं तो वहीं बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व के मौके पर एक बार फिर 24 घंटे तक बहनों के लिए फ्री सेवा प्रदान की थी। 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों को निशुल्क डिपो की सेवा प्रदान कर मुफ्त सफर कराया गया। औरैया डिपो के एआरएम रामशंकर चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार से दी गई छूट के तहत 7904 महिलाओं ने फ्री सफर किया। इन महिलाओं द्वारा छह लाख 91 हजार 820 रुपये का सफर फ्री किया गया।
बताया कि महिलाओं को किसी तरह की असुविधा न हो, समय से उन्हें बस मिलें और समय से वह गंतव्य तक पहुंचे। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया था। इसके साथ ही राजस्व बढ़ोत्तरी को लेकर भी रणनीति बनाई गई थी। जिसमें भी डिपो को सफलता मिली है। बताया कि 13 अगस्त से 18 अगस्त तक इस चालकों की छुट्टी नहीं मिलेगी। इस दौरान अच्छा राजस्व देने और अच्छा माइलेज देने वाले चालकों को पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। बताया कि रक्षाबंधन पर इस बार पिछले साल की अपेक्षा अधिक राजस्व प्राप्त होगा, ऐेसी उम्मीद दिखाई दे रही है। इधर शनिवार को डिपो परिसर मेें बसों की कमी देखने को मिली। हालांकि सवारियों को देखते हुए डिपो अधिकारियों ने बसें रवाना की। लंबी दूरी पर 45 बसों को लगाया गया है। शनिवार को यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा तो वहीं इधर से उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें