फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बंगले के लिए देने हैं फोन सेट, रुपये लाकर दो

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध वसूली की जा रही है। इसमें डूडा कार्यालय के तीन लोगों पर कार्रवाई भी लखनऊ सूडा कार्यालय से हो चुकी है। इस मामले में योजना की सीएमएम और सर्वेयर के बीच वसूली को लेकर ताजा आडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। आडियो में सीएमएम द्वारा सर्वेयर से कहा जा रहा है...डीएम बंगले के लिए देने हैं फोन सेट, रुपये लाकर दो। देर शाम सर्वेयर की सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री की अति महत्वाकांक्षी आवास योजना के पात्रों से वसूली की शिकायत कई बार जिलाधिकारी तक पहुंची। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के पत्र पर सूडा निदेशक द्वारा जुलाई माह में पीओ डूडा से जवाब तलब और सीएमएम (शहरी मिशन प्रबंधक) अनीता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही प्राइवेट कंपनी के एक कर्मचारी की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के बाद भी डूडा कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा गरीबों से अवैध वसूली नहीं थमी है।
शनिवार को डूडा कार्यालय की एक महिला कर्मचारी और सर्वेयर विजय कुमार के बीच होने वाली बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सर्वेयर विजय कुमार की मानें तो उससे बात करने वाली महिला सीएमएम द्वारा वसूली करने और हिस्सा देने की बात कही गई। हिस्से में जिलाधिकारी बंगले में फोन सेट उपलब्ध कराने की बात कही गई है। पीओ डूडा पवन कुमार ने इस संबंध में बताया कि हां एक आडियो सुनने को मिला है। इस आडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में मालूम किया जाएगा कि आवाज में सत्यता है या नहीं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि उनके पत्र पर निदेशक राज्य नगरीय विकास अभिकरण द्वारा दो लोगों की सेवाएं समाप्त की जा चुकीं हैं। दो पर कार्रवाई होना अभी बाकी है। देर शाम सर्वेयर की भी सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें