औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में लाभार्थियों की संख्या कम होती जा रही है। मंगलवार को 37 सेंटरों पर 751 लाभार्थियों ने ही टीकाकरण कराया।
नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए 519 लाभार्थियों ने पहली और 232 ने दूसरी डोज लगवाई है। मंगलवार को चले टीकाकरण अभियान में कुल 3.72 प्रतिशत डोज खराब हुईं हैं। जिले में अप्रैल में एक लाख 12 हजार 800 लाभार्थियों के टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित है। सेंटरों पर लाभार्थियों की संख्या कम होने से लक्ष्य पिछड़ रहा है।