फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाबालिग से दुष्कर्म में 75 साल के बुजुर्ग को 20 वर्ष की कैद

Sat, 26 Jul 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर क्षेत्र में छह साल पहले एक नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट न्यायालय के विशेष न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार को दोषी 75 साल के बुजुर्ग रामऔतार को 20 वर्ष की सजा सुनाई। इसके अलावा 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। दिबियापुर क्षेत्र की निवासी वादी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया था कि 29 मार्च 2019 की शाम पांच बजे उसकी 12 वर्षीय बहन बंबे के किनारे जानवरों के लिए चारा काटने गई थी।
वहां रामऔतार निवासी औरया बहन से छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर वह भाग निकले। रिपोर्ट दर्ज होने पर मेडिकल के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। मामले की विवेचना में विवेचक ने आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने रामऔतार को दोषी करार दिया। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा ने दोषी को सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। कोर्ट ने जमा कराई गई धनराशि में से आधी रकम पीड़िता को देने को आदेश दिया है। सजा पाए दोषी को जिला कारागार इटावा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें