फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72.44 फीसदी मतदान

विज्ञापन
मतगणना स्थल पर मतपेटियां जमा करते मतदान कर्मी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पंचायत चुनाव में जिले के मतदाताओं ने खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सोमवार को 1534 बूथों पर कुल 72.44 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ 11373 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।
विज्ञापन

जिले में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। भाग्यनगर और औरैया ब्लाक के कई गांवों में देर शाम तक मतदान चला। भाग्यनगर ब्लाक के बढ़ुआ में देर शाम 7:30 बजे तक, अछल्दा के पुरबा में सात बजे तक मतदान होता रहा। प्रधान पद के 4474, क्षेत्र पंचायत के 2639, जिला पंचायत के 267 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 3993 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा अब दो मई को खुलेगा। देर रात तक जिले के सात ब्लाकों में बने मतगणना केंद्र पर पोलिंग पार्टियां मतपेटियां जमा करती रहीं। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रांग रूम सील कराए गए।
ब्लॉकवार मतदान के आंकड़े
ब्लॉक सुबह नौ बजे 11 बजे एक बजे 3 बजे 5 बजे अंतिम परिणाम
अछल्दा 10.5 22.86 38.25 49.79 64.07 71.28
एरवाकटरा 7.6 20.20 37.5 55.2 66.00 73.35
अजीतमल 9.0 20.26 37.2 49.58 63.35 73.11
औरैया 10.04 21.08 37.36 50.2 60.07 75.08
बिधूना 12.33 32.0 43.0 55.0 68.06 74.75
भाग्यनगर 10.33 22.33 35.0 48.33 59.33 65.62
सहार 9.25 23.59 34.73 51.15 64.25 73.96
-----------------------------------------------------------------
कुल प्रतिशत 9.86 23.18 38.29 51.3 63.87 72.44
---------------------
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने की निगरानी
डीएम और एसपी समेत सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी जिले के 787 मतदान केंद्रों के 1534 बूथों पर निगरानी बनाए रहे। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने 141 सेक्टर व 26 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मतगणना स्थल
औरैया- तिलक महाविद्यालय
अछल्दा- देहाती इंटर कालेज नेबिलगंज
अजीतमल- जनता महाविद्यालय
सहार- विवेकानंद इंटर कालेज
भाग्यनगर- जनता महाविद्यालय चंद्रनगर सेहूंद
बिधूना- पब्लिक इंटर कालेज बिधूना
एरवाकटरा- गांधी इंटर कालेज
जिले में पद
प्रधान के - 477
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 580
जिला पंचायत सदस्य-23
ग्राम पंचायत सदस्य-5909
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें