फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की उखड़ी स्क्रैब पर फिसले बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हाईवे पर फिसलने से बाइकसवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हसुलिया-मुरादगंज निवासी दीपेंद्र बहन अंशिका के साथ बाइक से शुक्रवार दोपहर घर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिरुहली के समीप उखड़ी सड़क पर बाइक अनियंत्रित होने से दोनों गिर गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने सूचना पर पुलिस के न पहुंचने पर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने बताया कि उखड़े हाईवे पर आयेदिन बाइक सवार गिर रहे हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क ठीक न की गई, तो उन्हें मजबूरन जाम को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन


घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें