फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता रैली निकालकर संचारी रोग के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कालेज से संचारी रोग के प्रति जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एक दर्जन स्कूलों के बच्चों के अलावा महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


रैली नगर पालिका इंटर कालेज से शुरू होकर सुभाष चौराहा, संजय गेट होते हुए जिला अस्पताल पहुंची। सुभाष चौराहा, संजय गेट और जिला अस्पताल के बाहर स्वास्थ्य अधिकारियों ने रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उससे बचाव के लिए जा रहे अभियान की जानकारी दी।


सीएमओ एके राय ने बताया कि जिले में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह व स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें