फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में समाप्त होगा प्रधानाध्यापक का पद

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संख्या कम हुई तो प्रधानाध्यापक की तैनाती नहीं
विज्ञापन

- प्राथमिक में 150 व जूनियर में 100 छात्रसंख्या पर प्रधानाध्यापक का पद नहीं
- अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत विद्यालयों में छात्रों की संख्या पर सृजित होंगे पद
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में अब प्रधानाचार्य का पद नहीं होगा। इस पद के समाप्त किए जाने के विभागीय अधिकारियों के आदेश के बाद प्रधानाचार्य पद के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में तीन छात्र संख्या के आधार पर एक सहायक अध्यापक नियुक्त किया जाएगा।
अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत परिषदीय स्कूलों में 150 विद्यार्थियों पर प्रधानाध्यापक की तैनाती नहीं की जाएगी। जूनियर स्कूलों में 100 छात्र संख्या पर प्रधानाध्यापक की तैनाती नहीं होगी। यहां पर सहायक अध्यापक ही प्रभारी के रूप में काम करेंगे। अनिवार्य शिक्षा एक्ट के तहत पदों को सृजन किया जा रहा है। शिक्षा परिषद की ओर से पद सृजन के साथ ही शिक्षकों के समायोजन के निर्देश भी दिये गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में प्राथमिक विद्यालय 1063 हैं। जिसमें शिक्षक 2600 के करीब हैं। तो वहीं उच्च प्राथमिक स्कूलों की संख्या 453 हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या 3155 हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जिले में कुल 6674 शिक्षक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में होने चाहिये लेकिन इस समय जिले में 3155 शिक्षक तैनात है। वहीं जिले में 993 प्रधानाध्यापक हैं। जिले में 128 स्कूल ऐसे हैं जो सिर्फ एक-एक शिक्षक के सहारे संचालित हैं।

इनसेट
अधिनियम के तहत प्राथमिक विद्यालय में 150 संख्या पर कोई भी प्रधानाध्यापक की तैनाती नहीं होगी। वहां पर 30 विद्यार्थी पर एक सहायक अध्यापक की तैनाती होगी। वहीं जूनियर हाईस्कूलों में 100 विद्यार्थियों पर प्रधानाध्यापक की तैनाती नहीं होगी। वहां पर अधिकतम तीन सहायक अध्यापक तैनात किये जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
भेजी गई है सूचना, इलाहाबाद से होंगे पद सृजित
जिले में स्कूलों, शिक्षकों व उनमें पढ़ने वाले छात्रों की संख्या उप सचिव को दी गई है। वहीं से पदों का सृजन होगा और उसी आधार पर स्कूलों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक बनाए जाएंगे।
एसपी सिंह
बीएसए, औरैया
इनसेट
विद्यालय स्कूलों की संख्या पढ़ने वाले बच्चों की संख्या
प्राथमिक 1053 70979
जूनियर 463 32873
टोटल 1516 103852
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें