अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा(औरैया)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से दिल्ली नौकरी करने करने को ट्रेन से जा रहा युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान कर संबधित थाने को सूचना देकर परिजनों का पता लगाने की बात कही गई। जहां से पता चला कि युवक नौकरी के लिए दिल्ली के लिए निकला था।
अछल्दा रेलवे स्टेशन से पूर्वी केबिन के तरफ पांच किलोमीटर दूर इनायतपुर गांव के सामने सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। जब गांव के लोग वहां से गुजर रहे थे तो लोगो ने अप रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना थाना अछल्दा में दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव के पास से आधार कार्ड बरामद किया। जिसमे युवक का नाम प्रकाश मंडल पुत्र निर्मल मंडल निवासी इंग्लिश बाजार काजी ग्राम जनपद मालदा पश्चिम बंगाल लिखा था। जिस पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा पुलिस को सूचना दी। मालदा थाना पुलिस ने परिजनों का पता लगाकर सूचना दी कि युवक दिल्ली नौकरी के लिए निकला था उसके दोस्त भी थे। उसके दोस्त भी थे। परिजन वहां से चल दिए है। परिजन बुधवार को यहां पहुंचेगे। उधर, दिल्ली में रह रहे उसके रिश्तेदारों को भी इसकी सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कहीं लूट कर तो नही फेंका गया
वहीं मामले में पुलिस एक और नया मोड़ देख रही है कि जब उसके साथ दोस्त थे तो दोस्तों ने इसकी सूचना क्यों नही दी। ऐसे में लग रहा कि कहीं युवक को लूट कर तो नही फेंका गया क्यों कि पास से सामान व रुपया भी बरामद नही हुआ।
- नौकरी के लिए दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
- आधार कार्ड से पहचान होने पर दी गई परिजनों को जानकारी
- पंश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है मृतक