फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादगंज(औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाईवे चदनापुर गांव के पास ट्रैक्टर के सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली के विष्णु गार्डन ख्याला थाना रघुवीरपुर निवासी प्रहलाद (32) पुत्र मुरारी अपने मोहल्ले के ही कार चालक सौरभ पाल (30) पुत्र तेजपाल के साथ अपनी स्विफ्ट कार से कानपुर ससुराल जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जैसे ही वह चदनापुर हाईवे पर पहुंचे। आचानक सामने से ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे कार चालक सौरभ पाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रहलाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी यूपी-100 पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि प्रहलाद को छिटपुट चोंटे आई हैं। वहीं पुलिस ने मृतक सौरभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे तक बाधित रहा हाईवे
हादसे के बाद हाईवे का एक लेन आधे घंटे तक बाधित रहा। कार पलटी पड़ी थी तभी ग्रामीणों और पुलिस ने कार किनारे की तब यातायात शुरू हो सका।

अवैध कट बना हादसे का कारण
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर चदनापुर गांव के पास हुए हादसे की मुख्य बजह अवैध कट बना है। अवैध कट बने होने ट्रैक्टर अचानक कार के सामने आ गया और हादसे में चालक की मौत हो गई।

- बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत
- हाईवे पर चदनापुर गांव के पास हुआ हादसा
- अचानक ट्रैक्टर आने से बेकाबू हुई कार
- दिल्ली से ससुराल कानपुर जा रहा था














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































फोटो13एयूआरपी16- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स
फोटो13एयूआरपी17- हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें