फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-24एयूआरपी25-ब्लाक के बाहर लगी पुलिस फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औरैया)। गुरुवार को भाग्यनगर ब्लाक प्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था पर एक भी सदस्य नही पहुंचा। इस पर अविश्वास प्रस्ताव रद्द कर दिया गया। ब्लाक प्रमुख अजय यादव की कुर्सी बच गई। अजय यादव पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव के पुत्र हैं।


भाग्यनगर ब्लाक प्रमुख पद के लिए 27 जुलाई को 51 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए प्रस्तुत किए गए थे। इस पर गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था। गुरुवार को एसडीएम सदर अमित राठौर व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेंद्र की मौजूदगी में 11 बजे से मतदान होना था। सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न दो बजे तक विकास खंड कार्यालय में एक भी सदस्य अविश्वास मतदान को भाग लेने नहीं पहुंचा। एडीएम रामसेवक द्विवेदी, एएसपी राजेश सक्सेना, सीओ भाष्कर वर्मा , सीओ लालता प्रसाद शुक्ला व कई थानों की फोर्स मौजूद रही। जब दो बजे तक कोई सदस्य नहीं पहुंचा तो अविश्वास प्रस्ताव रद्द कर दिया गया। इसके बाद पहुंचे ब्लाक प्रमुख अजय यादव को सपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।


-भाग्यनगर प्रमुख के पद पर आज होना था मतदान
-एक भी सदस्य अविश्वास प्रस्ताव पर भाग लेने नहीं आया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें