फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: असलहा लाइसेंस बनवाने के नाम पर लिए 70 हजार, लिपिक निलंबित

Fri, 07 Feb 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट में तैनात लिपिक को असलहा लाइसेंस बनवाने के नाम पर घूस लेना महंगा पड़ गया। आवेदक की शिकायत पर डीएम ने उसे तलब किया तो लिपिक मुकर गया। हालांकि दिए गए साक्ष्यों के आधार पर डीएम ने निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पटल का चार्ज दूसरे लिपिकों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस पूरे मामले में विभागीय जांच बैठाई गई है। आरोप है कि कलक्ट्रेट में तैनात लिपिक अजीत ने असलहा लाइसेंस बनवाने के नाम पर एक आवेदक से 70 हजार की सुविधा शुल्क लिया था।
लाइसेंस न बनने पर शिकायतकर्ता ने दिए गए रुपये वापस मांगे, लेकिन उसे लौटाने में लिपिक आनाकानी कर रहा था। इससे आवेदक ने कुछ साक्ष्यों के साथ डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

इसके बाद साक्ष्यों की जांच की गई। प्राथमिक जांच में लिपिक ने पूरे मामले को सिरे से नकार दिया। ऐसे में साक्ष्यों के आधार पर अजीत को निलंबित कर दिया गया। उसके पास असलहा समेत तीन अन्य पटलों का चार्ज भी था। कार्रवाई के बाद उसके पटलों को दूसरे लिपिकों के सुपुर्द कर दिया गया।
उधर, इस कार्रवाई के बाद कलक्ट्रेट में खलबली मची हुई है। दफ्तरों में इस मामले को लेकर शुक्रवार को खूब चर्चाएं चलती रहीं। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि आवेदनकर्ता की शिकायत पर लिपिक को निलंबित किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें