फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजपा मीडिया सेल के मंडल संयोजक पर हमला

Fri, 07 Feb 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
एंबुलेंस में बैठे घायल। - फोटो : एंबुलेंस में बैठे घायल।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। रंजिश के चलते भाजपा मीडिया सेल के मंडल संयोजक रोशन व उनके परिवार पर गांव के ही लोगों ने हमला किया। मारपीट में भाजपा नेता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन लोगों को गंभीर हालत सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। बेला थाना क्षेत्र के गांव सिरयावा निवासी श्रीकृष्ण ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात उनका बेटा रोहित व भतीजा शनि बेला से घर आ रहे थे।
रास्ते में गांव के विकास ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर विकास, ज्ञान सिंह, रामबाबू, रामराज व रामराज के दामाद के साथ कुछ महिलाओं ने रोहित व शनि को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

सरिया व फरसा से हमला कर घायल कर दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर आए उनका बचाव करने पहुंचे रोशन व बेटी सीमा व उर्मिला के साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों को देख हमलावर मौके से भाग निकले। इस मारपीट में रोहित, सीमा, उर्मिला व भाजपा मीडिया सेल के मंडल संयोजक रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने सीमा, उर्मिला व रोशन की हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रेफर किया। बेला थानाध्यक्ष प्रभारी इंचार्ज मुलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें