फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 उद्यमियों को मिला ऋण, लगाएंगे उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। दो योजनाओं के तहत 67 उद्यमियों को ऋण दिया गया है। अब ये सभी उद्योग स्थापित कर सकेंगे। इससे अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अन्य आवेदकों के ऋण शीघ्र स्वीकृत हो सकते हैं।
विज्ञापन

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना संचालित की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जिले में उद्योग लगाने के लिए कुल 265 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें 124 आवेदकों की फाइल स्वीकृत करने के बाद संबंधित बैंकों को भेजी गई। 42 आवेदकों को 356.10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। 32 आवेदकों को 249.30 लाख रुपये का ऋण दिया जा चुका है।
वहीं, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत जिले में उद्योग लगाने के लिए 351 आवेदन आए। जिसमें 176 फाइलों को स्वीकृत कर संबंधित बैंकों को भेजा गया। इसमें 54 आवेदकों को 577.30 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। 35 आवेदकों को 320.47 लाख रुपये का ऋण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 33 और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत 28 का लक्ष्य शासन से तय किया गया था। लक्ष्य पूरा होने के करीब है। यदि सभी को ऋण प्राप्त होता है, तो लक्ष्य से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। - संध्या यादव, जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें