फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 प्रधान और 38 वीडीसी ने वापस लिया पर्चा

Fri, 20 Nov 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव में एरवाकटरा और बिधूना ब्लाक के  प्रधान पद के 66 व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के 38 दावेदारों ने चुनाव से किनारा कर लिया है। जिसमें एरवाकटरा ब्लाक के 28 ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। वहीं बीडीसी से 18 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। वही बिधूना ब्लाक से 38 ग्राम प्रधान पद के दावेदारों व वीडीसी के 20 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। जिससे अब प्रथम   चरण में शामिल ब्लाक एरवाकटरा व बिधूना ब्लाक के ग्राम प्रधान की 115  ग्राम  पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के 1009 तथा वीडीसी के  1437 वार्डों  पर  1355 दावेदार एक-दूसरे के सामने चुनावी ताल ठोंकते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


ग्राम   पंचायत चुनाव के क्रम में प्रथम चरण की जारी नामांकन प्रक्रिया के अंतिम   दिन शुक्रवार को दावेदारों के नामांकन पत्र वापस लेने के निर्धारित   कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे के बीच कुल 98 दावेदारों   ने अपने पर्चे वापस लिए। प्रथम चरण में शामिल बिधूना ब्लाक के 69 पदों के   सापेक्ष दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच के बाद अवशेष बचे ग्राम   प्रधान पद के 585 दावेदारों में 38 तथा वीडीसी के कुल 743 दावेदारों में से   20 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस लेकर ग्राम पंचायत चुनाव से   बॉय-बॉय कर लिया। शुक्रवार को नाम वापस लेने का निर्धारित समय गुजरने के   बाद निर्वाचन अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने ग्राम प्रधान पद के अवशेष 547 तथा   वीडीसी के 723 दावेदारों प्रतीक चिंह वितरित किए।

इसी तरह प्रथम चरण  में  शामिल एरवाकटरा ब्लाक के ग्राम पंचायत चुनाव को नामांकन की अंतिम दिन  की  कार्रवाई संपन्न कराई गई। यहां ग्राम प्रधान के 46 पदों के सापेक्ष  प्राप्त  हुए 491 दावों में जांच के दौरान एक निरस्त के अवशेष 490 दावे में   शुक्रवार को शाम तीन बजे तक 28 दावेदारों ने अपने दावे वापस ले लिए। जबकि   वीडीसी पदों अवशेष 650 प्रत्याशियों में से 18 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे   वापस लिए हैं। इस लिहाज से एरवाकटरा ब्लाक के ग्राम पंचायत चुनाव में  ग्राम  प्रधान के 462 व वीडीसी के 632 उम्मीदवार चुनाव मैदान में एक-दूसरे  को  चुनावी टक्कर देंगे। प्रथम चरण के दावेदारों को प्रतीक आवंटन के बाद  बिधूना  व एरवाकटरा ब्लाकों की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इन  ब्लाकों में  आगामी 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें