फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार में पकड़ी 65 डिब्बे मिठाई, सैंपल जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। दिवाली आते ही बाजार में नकली मिठाई की बिक्री की संभावना बढ़ गई है। सूचना पर खाद्य सुरक्षा टीम गुरुवार को सहार कस्बा पहुंची। जहां एक कार में बैठकर मिठाई बेचने की जानकारी पर खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने जांच की।
विज्ञापन




गुरुवार को सहार बाजार में संदिग्ध मिठाई बेचने की सूचना पर खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। कार में बैठकर मिठाई बेचे जाने की सूचना पर सहार थाना प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मिठाई बिक्री कर रहे कंचौसी निवासी दीपू गुप्ता को पूछताछ के लिए पुलिस ने रोक लिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मिठाई का सैंपल लिया और उसे जांच के लिए भेजा। अधिकारियों के अनुसार, मिठाई की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य अधिकारियाें ने मिठाई के डिब्बों के साथ दीपू गुप्ता को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें