औरैया। जिले के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। विकास खंड बिधूना, अछल्दा, सहार और एरवाकटरा के गांवों में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। यह काम विधायक निधि से कराया जाएगा।
योजना के तहत प्रत्येक विकास खंड में 34.08 लाख रुपये की लागत से 160-160 सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी। इस प्रकार चारों विकास खंडों में कुल 640 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों की स्थापना विधायक निधि से कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
सोलर लाइटों के चयन और स्थापना की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। विभाग द्वारा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर फाइनल होने के बाद कार्य को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा, इससे तय समय सीमा में सभी स्थानों पर लाइटें लग सकें।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी पांडेय ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही लाइटें लगवा दी जाएंगी।