फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। इटावा में रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार दंपति और महिला की बाइक में अमावता मोड़ पर शुक्रवार की देर रात वाहन ने टक्कर मार दी। महिला की मौत हो गई। अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मुरादगंज कस्बे के दलेलनगर निवासी अकबर पुत्र नाजिम अपनी पत्नी नजमा और पड़ोसी अफसाना को लेकर रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने इटावा गए थे। जहां से बाइक से सभी लोग अपने घर दलेलनगर जा रहे थे।

जैसे ही वह अमावता मोड़ के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार लोग उछल के दूर जा गिरे, जिसमें अफसाना (45) पत्नी फईम मंसूरी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन



जबकि अकबर और उनकी पत्नी नजमा घायल हो गए। घायलावस्था में सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते घायलो को सैफई रेफर कर दिया। अफसाना की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें