फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भाजपा के नेता ही अब अफसरशाही की खिलाफत करते नजर आ रहे हैं। व्यापारियों के साथ भाजपा के नेताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर न सिर्फ जिले की खाद्य अधिकारी पर शोषण और उत्पीड़न के आरोप मढ़े बल्कि उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम मन्नान अख्तर को ज्ञापन सौंप शिकायत भी की। आरोप है कि अधिकारी रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण के नाम पर वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष साजिद खान की अगुवाई में दर्जनों व्यापारी और भाजपा के नेताओं की भीड़ सुबह कलेक्ट्रेट पहुंची और खाद्य अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि खाद्य अधिकारी प्रियंका सिंह कुछ दुकानदारों से मासिक रिश्वत लेकर उनका शोषण कर रही है।

उनकी गाड़ी का ड्राइवर भी दुकानदारों से वसूली कर रहा है। वहीं इस बारे में खाद्य अधिकारी प्रियंका सिंह का कहना है कि बुधवार को तेल के नमूने लिए गए थे, कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे, वहीं लोग अब शिकायत करने भी पहुंचे। पूरे मामले से डीएम और एडीएम को भी अवगत कराया जा चुका है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल के दिलीप सेठ, जिलाध्यक्ष केदार अग्रवाल, विवेक गुप्ता, पवन पंडित, अजय कुमार, अखिलेश, प्रदीप, राजेश आदि रहे।
विज्ञापन


उधर, इसी कड़ी में भाजपा के एक विधायक ने टीवी चैनल से बातचीत में पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच के लिए एक सीओ को नियुक्त किया गया है। सीओ का कहना है कि वे अपनी रिपोर्ट जल्द आलाधिकारियों को सौंपेंगे। फिलहाल अभी तक आरोपों में कोई दम भी नजर नहीं आया है।
विज्ञापन


भाजपाइयों और व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें