उरई। यूनाइटेड फोरम आफ यूनियन के बैनर तले वेतन समेत कई मांगों को लेकर जिले भर की राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने बैंक के बाहर नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। इस दौरान करीब पचास करोड़ का लेनदेन नहीं हो सका।
यूनाइटेड फोरम आफ यूनियन बैंक के अध्यक्ष केसी अग्रवाल ने बताया कि सरकार बैंक कर्मचारियों के हकों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को बैंक लोन देकर सरकार ने आर्थिक व्यवस्था को चौपट करने की कोशिश की।
जब बैंक कर्मचारियों के हितों की बात आई तो सरकार उससे मुंह मोड़ रही है। इस दौरान इलाहाबाद बैंक, पीएनबी, स्टेट बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ इंडिया के कर्मचारी ने पीएनबी के सामने सभा कर नारेबाजी की। इस मौके पर अमित राजपूत, मही प्रसाद, राकेश त्रिपाठी, एसके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
दूसरे दिन भी बैंकों में रही हड़ताल, पचास करोड़ का लेनदेन नहीं हो सका
अमर उजाला ब्यूरो