फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों की कमी बन रही रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। शासन द्वारा जनहित के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन वहीं जनपद में विकास विभाग में अधिकारियों की कमी इन योजनाओं के क्रियान्वयन में रोड़ा बनी हुई है। जिला पिछड़ा वर्ग के कल्याण अधिकारी के पास आधा दर्जन से अधिक विभागों का जिम्मा है।

वहीं, जनपद में सात बीडीओ के सापेक्ष मात्र तीन बीडीओ हैं। जबकि शेष चार ब्लाकों में जिलास्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। इससे सरकारी कामकाज के प्रभावित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत तिवारी के पास मौजूदा समय में पिछले सात-आठ माह से सात महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा है। जिसमें जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला समाजकल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी सहायक निदेशक बचत व जिला समाजकल्याण अधिकारी विकास शामिल हैं। एक साथ आठ विभागों का संचालन किस तरह हो रहा है इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यही स्थिति जनपद के सात ब्लाकों की है जहां मात्र तीन खंड विकास अधिकारी हैं।

औरैया में अश्वनी कुमार, बिधूना में सौरभ श्रीवास्तव व नित्यानंद तिवारी खंड विकास सयुंक्त सहार ब्लाक संभाल रहे हैं। जबकि शेष एरवाकटरा ब्लाक का अतिरिक्त कार्यभार सौरभ श्रीवास्तव, अछल्दा ब्लाक में पीडी गया प्रसाद गौतम, भाग्यनगर में डीडीओ शकील अहमद व अजीतमल में उपायुक्त स्वत: रोजगार करूणाकर अदीव अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। इसी तरह जिला सेवा योजन अधिकारी राजेश कुमार सूचना जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों बैठक व निरीक्षण आदि कार्यों का संचालन किसी तरह हो रहा है यह भी स्पष्ट हो रहा है।
विज्ञापन



विकास विभाग में कई विभागों में जिलास्तरीय अधिकारी नहीं हैं। इसलिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शासन को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दे दी गई है। -सत्येंद्र नाथ चौधरी, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें