फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार से अधिक का लेनदेन चेक के माध्यम से करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। नगर निकाय चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। बताया कि प्रत्याशी दो हजार से अधिक का लेनदेन चेक के माध्यम से करेगा।

डीएम जेपी सगर ने कहा कि बैनर और पोस्टर में ऐसी भाषा का प्रयोग ना करें जो किसी व्यक्ति या समाज को आहत करती हो। बैनर व पोस्टर पर प्रिंटर का नाम व मोबाइल नंबर अवश्य लिखा होना होगा। प्रत्येक सप्ताह उम्मीदवार द्वारा बनाए गए रजिस्टर व सरकारी रजिस्टर से मिलान किया जाएगा। उम्मीदवार अपने आरओ के यहां से अनुमति लेकर ही कोई पोस्टर या बैनर छपवाए। एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने कहा कि किसी वाहन पर बगैर अनुमति के किसी भी प्रत्याशी का बैनर पोस्टर चिपका मिलता है तो उस प्रत्याशी के खाते में खर्चा जोड़ा जाएगा व वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल द्वारा जनता को प्रलोभन ना दिया जाए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। निजी भवनों पर बैनर पोस्टर या होर्डिंग लगाने के लिए अनुमति लेनी होगी। नामांकन व परिणाम वाले दिन किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। समाचार पत्रों में कोई भी विज्ञापन प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति के ना दिया जाए। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी व एडीओ पंचायत आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें