फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक व सत्यापन में मंडल में जिला का दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिला अपूर्ति विभाग में एक माह पूर्व उपभोक्ताओं के आधार लिंक व सत्यापन में मंडल में निचला स्थान था। लेकिन अब 11 फीसद उछाल के साथ जिला का मंडल में दूसरा स्थान हो गया है। अधिकारियों की माने तो सत्यापन व आधार लिंक अंतिम चरण में है, जल्द काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार बदलने के बाद खाद्य विभाग में कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने पेंच कसे थे। जिसके तहत कार्ड धारक का सत्यापन व आधार लिंक करवाने के आदेश दिए गए थे। मगर जिले में सत्यापन काम कछुआ गति से चला जिसके चलते जुलाई माह तक मंडल में जिला का स्थान बिल्कुल नीचे पर था। लेकिन इस समय जिला आधार लिंक व सत्यापन के कार्य में अन्य जिलों को छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गया। वहीं पहले स्थान पर कानपुर नगर है। विभाग की माने तो जिले के बिधूना तहसील में काम पूरा हो चुका है। सदर व अजीतमल तहसील में करीब 10 फ ीसदी काम बचा है। जिला पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह काम अपने अंतिम पड़ाव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें