अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मौसम बदलने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्थिति ऐसी है कि मरीजों की कुल संख्या 750 के पार पहुंच गई है। मरीज ओपीडी वार्ड में बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे है। ऐसे में बैठने तक की जगह नहीं है। हालांकि ज्यादातर मौसमी बुखार, उल्टी-दस्त, गले मेें खराश, पेट दर्द के मरीज ही है।
जिला अस्पताल में बारिश के बाद मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। पर्ची काउंटर पर मरीज पर्ची बनवाने के लिए काफी देर तक खड़े रहे तब जाकर उनका नंबर आ पाया। सुबह आठ बजे से ही रोगियों का आना शुरू हो गया था। अपराह्न दो बजे तक कुल 750 के करीब मरीज ने पर्ची बनवाई।
सुबह आठ बजे से ही मरीजों की अस्पताल में मरीजों का तांता लगना शुरू हो गया था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि ओपीडी के अंदर मरीजों के साथ आए तीमारदारों के बैठने के लिए कोई बेंच खाली नहीं थी। इसके वे लोग बाहर सीढ़ियाें पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
ओपीडी में गुरुवार को छह मरीज भर्ती हुए जिनको उल्टी, दस्त और सीजनल फीवर था। अशोका देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई, तो उनको ओपीडी में भर्ती कराया जिनको ग्लूकोज की बोतल दी जा रही है। डाक्टर ने बताया कि खान पान में लापरवाही के कारण लोगों का दस्त और उल्टी आ रही है।
-गुरुवार को मरीजोें की संख्या 750 पार पहुंची