फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, छह सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सवारियां लेकर जा रहे ऑटो में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार छह सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव गढ़िया में ओवरब्रिज के पास औरैया की ओर से आ रहे ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। उसमें सवार कानपुर देहात के ककलापुर निवासी मंजू पत्नी जयवीर सिंह, मान सिंह पुत्र राम लखन, रामवतार पुत्र रामस्नेही, इटावा जनपद के निवाड़ी निवासी रुचि पत्नी आनंद, आनंद पुत्र जगदीश कुमार व अभी पुत्र आनंद कुमार घायल हो गए। ये लोग ऑटो से महेवा जिला इटावा जा रहे थे। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें