फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रिमझिम बारिश व तेज धूप के बीच औरैया में 58.30 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार को सुबह सात बजे मतदान केंद्रों पर शुरू हुई वोटिंग पर मौसम का कुछ खास असर नहीं हुआ। मतदाताओं के उत्साह के आगे 40 डिग्री से ज्यादा का तापमान व उमस फीका पड़ गया।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक धीरे-धीरे वोटों की बौछार होती रही, लेकिन इस बार का कुल मतदान प्रतिशत साल 2019 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों को नहीं छू सका। जिले में सोमवार को हुए कुल 58.30 फीसदी तक ही मतदान हो सका जबकि साल 2019 में 59.34 प्रतिशत मतदान रहा था। हालांकि बिधूना विधानसभा के बूथों पर सबसे ज्यादा वोटों की बौछार हुई।
सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में जिले के 1139 बूथों पर पहले दो घंटों में नौ बजे तक 11.69 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दूसरे चरण के दो घंटों के बाद 11 बजे यह प्रतिशत 25.77 पर जा पहुंचा। तीसरे चरण के दो घंटे बाद एक बजे 39.17 प्रतिशत तक आंकड़े पहुंच गए। दोपहर का यह समय उमस व गर्मी वाला रहा, लेकिन रिकार्ड वोट पड़े। तेजी से मतदान प्रतिशत बढ़ा।
विज्ञापन

वहीं तीन बजे यह आंकड़ा 47.91 प्रतिशत जा पहुंचा। शाम पांच बजे 56.36 प्रतिशत तक वोटिंग हुई। वहीं वोटिंग के समापन पर 58.30 प्रतिशत तक वोट का प्रतिशत पहुंच सका। जिले में यह मतदान इटावा व कन्नौज लोकसभा सीट के प्रत्याशियों का भविष्य निर्धारित करने वाला होगा। चार जून को ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती के बाद जीत व हार का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

-
सुबह 7 से नौ बजे तक कुल वोटिंग प्रतिशत - 11.69
विधानसभा मतदान प्रतिशत
बिधूना 12.77
दिबियापुर 11.23
औरैया 11.04

सुबह नौ से 11 बजे तक कुल वोटिंग प्रतिशत-25.77
विधानसभा मतदान प्रतिशत

बिधूना 27.79

दिबियापुर 24.82
औरैया 24.52

सुबह 11 से एक बजे तक कुल वोटिंग प्रतिशत-39.17
विधानसभा मतदान प्रतिशत

बिधूना 41.73

दिबियापुर 38.22

औरैया 37.27
-
दोपहर एक से तीन बजे तक वोटिंग प्रतिशत-47.91
विधानसभा मतदान प्रतिशत

बिधूना 50.78

दिबियापुर 47.42

औरैया 45.27
-
शाम तीन से पांच बजे तक कुल वोटिंग प्रतिशत-56.36
विधानसभा मतदान प्रतिशत
बिधूना 59.38

दिबियापुर 55.90

औरैया 53.49

कुल वोटिंग प्रतिशत-58.30
विधानसभा मतदान प्रतिशत

बिधूना 61.34

दिबियापुर 57.92

औरैया 55.34

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें