फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 57 छोटे बड़े वाहनों का चालान काटकर 4300 रुपये समन शुल्क वसूल किया। दिबियापुर रोड पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चालकों को वाहन नियम पालन का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को यातायात पुलिस प्रभारी अंकित शर्मा ने अपनी टीम के साथ औरैया-दिबियापुर रोड पर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग में तीन सवारी व बिना हेलमेट के बाइक सवार व ओवरलोड आटो वाले पकड़े गए। जिनका चालान काटा गया। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 57 वाहनों के चालान करके 4300 रूपये समन शुल्क वसूल किए। यहां यातायात प्रभारी ने स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों को चेक किया। जिसमें उन्होंने चालक को वाहनों में क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाने व घर पहुंचने पर उन्हें सुरक्षित स्थान पर उतराने की हिदायत दी। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया। वह चेकिंग से बचने के लिए गली कूचों में भागते नजर आए। इस दौरान एएसआई मृत्युंजय पांडे, कांस्टेबल सुरेश आदि यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें