औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विकास खंड परिसर औरैया में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 52 दिव्यांग कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किए गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि 28 ट्राईसाइकिल, छह व्हीलचेयर, तीन बैशाखी दी जाएंगी।
इसके अलावा दो कान की मशीन, चार एमआर किट, छह स्मार्ट कैन, दो मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल, एक छड़ी भी शामिल है। शिविर में शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारी समेत अन्य मौजूद रहे। (संवाद)