औरैया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को लेकर एक ओर जहां जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी मुस्तैदी बरते हुए हैं तो वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया है। ये केंद्र पर आने वालों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी ने बताया कि मतदाता जागरुकता को लेकर जिला कार्यक्रम विभाग भी पूरी सक्रियता बरते हुए है। जिले के प्रत्येक मतदाता को मत का महत्व बताने व मताधिकार का उपयोग करने केे प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए हैं। बताया कि ये अपने-अपने केंद्रों पर आने वाले लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ये मतदाता जागरुकता रैली निकालकर जिले के मतदाता को उसके मत की ताकत बताने व मताधिकार का प्रयोग करने का काम किया जाएगा। बाल-विकास परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में निकाली जाने वाली रैली में महिलाओं को खासकर मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
-केंद्रों पर आने वालों को मतदान करने को करेंगी प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो