फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान योजना से तहसील की बढ़ी आय

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। प्रधानमंत्री सम्मान योजना लागू होने के बाद तहसील के अधिकारी और कर्मचारियों पर जहां कार्य का बोझ बढ़ा है, वहीं तहसील से खतौनी निकलने का भी रिकार्ड टूटा है। जिससे खतौनी से होने वाली आय में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री सम्मान योजना लागू होने से पहले तहसील अजीतमल से सिर्फ एक सैकड़ा के आसपास या उससे भी कम खतौनी निकलने का कार्य होता था। इस योजना के शुरू होने के बाद खतौनी निकलवाने के लिए किसानों की भीड़ लगातार बढ़ती गई और खतौनी निकलने का कार्य तीन गुना से चार गुना तक बढ़ गया। तहसील की सरकारी निर्धारित फीस 15 रुपये से तहसील की जहां योजना चालू होने से पहले सिर्फ हजार रुपये से पंद्रह सौ रुपये थी वहीं अब पांच से छह हजार रुपये हो गई है। तहसीलदार अजीतमल प्रेमनारायण प्रजापति ने बताया प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में शपथपत्र के साथ किसान की खतौनी एवं पहचानपत्र तथा बैंक पासबुक एकत्रित करने का कार्य चल रहा है। जिसके चलते किसान अपनी खतौनी निकलवा रहे हैं। जिससे कार्य में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन




-खतौनी निकलवाने को तहसील में किसानों की उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें