फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपयज्ञ और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपयज्ञ से वातावरण हुआ प्रकाशमय
विज्ञापन

05- दीपयज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादगंज (औरैया)। अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में जिला पंचायत इंटर कालेज में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाम की बेला में दीप यज्ञ का कार्यक्रम किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालु अपने घर से दीप बनाकर लाए और एक साथ प्रज्ज्वलित वातावरण प्रकाशमय कर दिया। इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ शुक्लागंज उन्नाव से आए मुख्यवक्ता रेवाशंकर दीक्षित ने यज्ञ के महत्व को समझाते हुए कहा कि माता और पिता अपने बच्चों को यज्ञ और धर्म पर चलने के संस्कार दें तो जीवन बदल जाएगा। सुखमयी बन जाएगा। कार्यक्रम में विद्या विस्तार अभियान के तहत साहित्य बुक स्टाल लगाया गया। कार्यक्रम भी किए गए। इस अवसर पर भक्तों ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी।
इस अवसर पर केदारनाथ त्रिपाठी, रीना, रामनरेश, सचीप, रामराज, कृष्ण गोपाल, सर्वेश पोरवाल, भगवानदास, रवींद्रनाथ, शिवप्रकाश, कालीचरण, आदि क्षेत्रीय भक्तों का सहयोग रहा।
विज्ञापन


भंडारे में भक्तों और श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद
फोटो 05 एयूआरपी 06- अयाना में भंडारे में प्रसाद छकते श्रद्धालु।
अयाना (औरैया)। अयाना के देवी मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद छका। भंडारे की व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए गांव के सत्यनारायण दुबे, शीलेंद्र सिंह सेंगर, राजमोहन मिश्र, सीपू चौहान, पिंकी सेंगर, मनोज सेंगर, अरविंद भदौरिया, रवि विशभनाई, मोनू सेंगर, रागव मिश्र, सुनील दीक्षित आदि लोगों ने योगदान दिया। ब्यूरो
विज्ञापन


देवी जागरण आज
औरैया। स्वर्गीय पं. कृष्ण कुमार बाजपेई की आठवीं पुण्य स्मृति में छह जून को ब्लाक गेस्ट स्थित हनुमान मंदिर पर देवी जागरण व झांकी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम श्रीकांत मिश्रा करेंगे। यह जानकारी आचार्य पं. रामनरेश त्रिपाठी, पुजारी बबलू महाराज ने दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें