फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीतमल में 51 प्रधानों ने ली शपथ

Sun, 20 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में नव निर्वाचित प्रधानों को रविवार को खंड विकास कार्यालय में एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों का भी शपथ ग्रहण हुआ। ब्लाक अजीतमल के 68 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 51 ग्राम पंचायतों के कोरम पूरे हो सके। शेष 17 ग्राम पंचायताें के कोरम पूरे न होने के चलते प्रशासन स्तर से प्राप्त 51 ग्राम पंचायत नवनिर्वाचित प्रधानों ने शपथ ग्रहण में भाग लिया।
विज्ञापन


इसीक्रम में नवनिर्वाचित 579 ग्राम पंचायत सदस्यों को भी प्रशासन की ओर से नामित अधिकारी एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र पांडेय, एडीओ आईएसबी रामकुमार यादव, एडीओ एजी राधेश्याम यादव, एडीओ एसआई सुरेश गौतम, एडीओ पीपी नारायणदास यादव के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लाक्षाकार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । शपथ ग्रहण के बाद ब्लाक प्रशासन द्वारा समस्त ग्राम प्रधानो को जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्राधिकारी जीडी मिश्रा, कोतवाली प्रभारी अजय पाठक, एसआई चंद्रिका प्रसाद यादव , राम मनोज, मो. नईस, राजवीर, सूर्यप्रताप सिंह आदि अपने पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे।

49 ग्राम प्रधान ही ले सके शपथ
शासन के आदेशानुसार ब्लाक भाग्यनगर के सभागार में रविवार की दोपहर 12 बजे खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर अनिल कुमार मिश्रा ने 49 नव निर्वाचित प्रदान व सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 73 ग्राम पंयाचतों में मात्र 49 प्रधान की कोरम पूरा होने के कारण शपथ ले सके। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत वैसुंधरा से चौथी बार विजयी ग्राम प्रधान रनवीर सिंह यादव व उनकी पत्नी सुषमा सिंह ने सभी प्रधानों को स्वल्पाहार भी कराया।
विज्ञापन


26 को होगी बैठक
एरवाकटरा (औरैया)। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 26 दिसंबर को छह समितियों का गठन किया जाएगा। जिसमें नियोजन, विकास समिति, निर्माण कार्य समिति, जन प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। एडीओ पंचायत मोहम्मद राशिद ने बताया कि गांव पंचायत की बैठक पूर्व की भांति आयोजित होगी।

एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
अजीतमल। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को उपजिलाधिकारी अजीतमल राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने क्षेत्र के बूथाें पर पहुंच कर बीएलओ के कार्यो मतदाताओं मेें परिवर्धन सशोेधन एवं विलोपन संबंधी हो रहे कार्य का बारीकी से निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये। एसडीएम ने कस्बे के जनता इंटर कालेज, आदर्श विद्यालय लक्ष्मीनगर, प्राथमिक विद्यालय नवीननगर तथा क्षेत्र के फूलपुर, पैगूपुर, अनंतराम, आदि विद्यालयों पर बने बूथों का निरीक्षण किया। इस मौके पर सर्वेश सक्सेना, प्रणव दुबे, बविलेन्द्र गुप्ता, राजीव कुमार, श्रीराम आदि लोग उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें