प्रदेश सरकार की ओर से निर्माण श्रमिकों के लिए शुरू की गई साइकिल सहायता योजना के तहत 500 निर्माण श्रमिकों को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद व सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने श्रमिकों को साइकिल वितरित की। कार्यक्रम में नि:शुल्क साइकिलें पाकर श्रमिकों के चेहरों पर खुशी झलकती दिखाई दी।
श्रम प्रवर्तन विभाग के श्रीगोपाल कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमुरीपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर जाति वर्ग के लिए योजनाएं चलाकर उन्हें लाभांवित करने का काम कर रही है। इसकी के तहत निर्माण श्रमिकों के लिए भी निशुल्क साइकिल वितरण की योजना चलाई गई है।
सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि सरकार खासकर किसान, बेरोजगार, मजदूर व गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित करा रही है, जिससे कोई भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार ही एक ऐसा सरकार है। जिसने सभी जातियों, धर्म व संप्रदाय के लिए एक ही नजर से देखते हुए उनके जिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसके मिश्रा, कार्यालय स्टाफ के आरएस यादव के अलावा सपा मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया, पप्पू नेता आदि मौजूद रहे।