फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 50 शैया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं

Sun, 28 May 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर स्थित सीएचसी को वर्ष 1997 में जिला अस्पताल का दर्जा मिला था। इसके बाद कितनी सरकारें आईं और गईं पर शहर के 50 शैया अस्पताल में सुविधाओं को लेकर ध्यान नहीं दिया। यहां पर आज भी डिजिटल एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। मरीजों को इसके लिए करीब 10 किलोमीटर दूर 100 शैया अस्पताल जाना पड़ रहा है। कई तो समय बचाने और मरीज की हालत ठीक न होने पर प्राइवेट पैथोलॉजी चले जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच 50 शैया जिला अस्पताल मौजूद है। यहां प्रतिदिन 500 के करीब मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें से कुछ गंभीर हालत में भी होते हैं। कई गर्भवती महिलाएं भी रोज उपचार के लिए आती हैं। इनमें से कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जो एंबुलेंस या निजी वाहन से करीब 10 किलोमीटर दूर 100 शैया जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जाती हैं। इसी तरह एक्सरे कराने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 50 शैया अस्पताल में एक्सरे की दो मशीनें तो मौजूद हैं पर डिजिटल एक्सरे मशीन नहीं है। इससे बारीकी चोटें या अंदरूनी भाग में टूटी हड्डियां स्पष्ट रूप से नहीं दिखती हैं। डॉक्टर या तो अंदाज से ही मरीज को दवाएं लिख देते हैं या फिर उन्हें डिजिटल एक्सरे कराने की सलाह देते हैं।
वर्जन
डिजिटल एक्सरे मशीन की 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में बहुत ही जरूरत है। इसके लिए लखनऊ डीजी कार्यालय को पत्राचार भी किया जा चुका है। यह मशीन लखनऊ से ही आनी है। जब वहां इसकी खरीद की जाएगी तो औरैया को मिल सकेगी। -डॉ राजेश मोहन गुप्ता, सीएमएस, 50 शैया युक्त जिला अस्पताल औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें