फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आधार समस्या लेकर 30 मिनट में आए 50 आवेदक, तारीख मिली 18 दिसंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद में कही भी आधार कार्ड बनवाना आसान नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक इंतजार करना मजबूरी है। तो वहीं इसके लिए भी पहले आवेदन करना होता है और तारीख लेनी होती है। प्रधान डाकघर में यह वेटिंग दिसंबर के महीने तक जा पहुंची है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित प्रधान डाकघर में आधार अपडेट कराने और नए आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस भीड़ में मौजूद रहने वाले लोगों की संख्या में भी दिनों दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे बचने के लिए विभागीय अधिकारियों ने टोकन सिस्टम जारी कर दिया है। यहां बढ़ने वाली भीड़ का प्रमुख कारण आस-पास क्षेत्रों में आधार सेंटरों का संचालन न होना है। यही कारण पहले नंबर आने के लिए लोग डाकघर खुलने से पहले ही सुबह आठ बजे से आना शुरू हो जाते है। जो शाम तक कार्य पूरा होने तक देखे जाते है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों से आने वालों की संख्या सबसे अधिक देखने को मिल रही है।
आधार कार्ड की वेटिंग इतनी बढ़ गई है कि आवेदकों को 18 दिसंबर की तारीख दी जाने लगी है। गुरुवार को पहुंचे लोगों को 18 दिसंबर की तारीख मिली।



जीपीएस डिवाइस खराब होने से बंद रहा आधार केंद्र, लौटे लोग

नरायनपुर स्थित प्रधान डाकघर का आधार केंद्र गुरुवार की देर दोपहर तक बंद रहा है। सेंटर कर्मचारी की मानें तो जीपीएस डिवाइस में आई तकनीकी खराबी के कारण आईडी ओपन नहीं हो सकी है। जिस कारण सेंटर पर कार्य प्रभावित है।
विज्ञापन


-

आधार सेंटर की जीपीएस मशीन खराब होने की जानकारी मिली थी। विभागीय कर्मचारी को मशीन लेकर इटावा भेजा गया है। शाम तक उसके वापस आते ही सेंटर शुरू कराया जाएगा। जिन लोगों को परेशानी हुई है। उनके आधार अपडेट होने व बनाने में प्राथमिकता दी जाएगी।- सैय्यद अख्तर अली, पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें