फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में मासूम बालिका समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में मासूम बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। तीन को सैफई रेफर किया गया है। बालिका को टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे गांव इंगुठिया निवासी दिलीप सिंह की छह वर्षीय पुत्री शिवानी परिजनों संग सांई मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी। हाईवे पर इटावा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। परिजनों ने उसे 50 शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने के बाद भाग रहे चालक की ग्रामीणों ने धुनाई कर दी। डॉक्टरों ने मासूम बालिका को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। दूसरी घटना दिबियापुर रोड स्थित भोलेश्वर मंदिर के पास हुई।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव हरि का पुर्वा निवासी हर्षित (19) व गांव निवासी अंकित (12) बाइक से जा रहे थे। आटो ने उन्हें टक्कर मार दी।। वहीं कोतवाली क्षेत्र के गांव मधुपुर निवासी आशीष कुमार (30) अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। एक अन्य दुर्घटना में पुर्वा डोरी निवासी दिव्यांग मान सिंह (40) को ट्राई साइकिल में बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। डॉक्टरों ने गंभीर घायल हर्षित, आशीष कुमार को सैफई रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें